*अनादि शक्ति ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव!*

ऋषिकेश 11 अगस्त 2021_
विद्या भारती द्वारा संचालित स्वामी नित्यानंद सरस्वती शिशु मंदिर आवास विकास कॉलोनी ऋषिकेश में हरितालिका तीज के अवसर पर तीज महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन श्री अनादि शक्ति ट्रस्ट की सदस्यों द्वारा किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष ऋतु शर्मा ने सभी को तीज की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी के जीवन में हमेशा प्रसन्नता व सौभाग्य बना रहे कि हम बड़ी से बड़ी मुश्किल कठिनाइयों में भी समाज के साथ चल चलना सीख सकें। कार्यक्रम के सचिव मधुश्री ने भी तीज की बधाई देते हुए सभी को मंगल कामनाएं दी।

इस अवसर पर विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की माताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। सभी ने इस कार्यक्रम में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

इसमें प्रथम स्थान शैली जोहरी द्वितीय स्थान उर्मिला चौहान तथा तृतीय स्थान मेघा का रहा। अन्य प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री अनादि शक्ति ट्रस्ट की अन्य सदस्य संगीता, निरुपमा, रेखा चौबे, पूर्णिमा, नवीता अग्रवाल, तथा विद्यालय परिवार से शशि माला, कुसुमा, पुष्पा, बीना जोशी तथा मैहशर भी उपस्थित रहे।
