Newsउत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

24 घंटे के अंदर ऋषिकेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध की एक और बड़ी कार्यवाही, लग्जरी कार 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

ऋषिकेश/ जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में महेश जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीमें गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के अनुपालन में गठित टीम द्वारा आज दिनांक 24 सितंबर 2021 को अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध वाहन चेकिंग के दौरान भैरव मंदिर चंद्रभागा के पास से लग्जरी कार रेनॉल्ट किलिओस रजि0 न0 UK04R3018 में 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब भिन्न-भिन्न ब्रांड की तस्करी करते दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया| पूछताछ करने पर अभियुक्तों के द्वारा बताया गया कि वह दोनों इस शराब को तस्करी हेतु पहाड़ी क्षेत्रों में ले जा रहे थे|

गिरफ्तार अभियुक्त बृजेश त्रिपाठी पुत्र राज कुमार त्रिपाठी निवासी कलावती कॉलोनी भूतिया पड़ाव थाना कोतवाली हल्द्वानी जनपद नैनीताल – हाल निवासी- जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार उम्र 41 वर्ष ,संदीप शर्मा पुत्र फेरु दत्त शर्मा निवासी नियर डिवाइन लाइफ स्कूल जगजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार उम्र 36 वर्ष है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तो से 19 पेटी अंग्रेजी शराब भिन्न-भिन्न ब्रांड। की जिसमें11 पेटी 8 पीएम व्हिस्की, 5 पेटी नेवी क्लब ब्लू व्हिस्की, 3 पेटी रॉयल स्टैग व्हिस्की और एक रेनॉल्ट किलिओस कार रजि0 न0 UK04R3018 बरामद की गई।

दोनो अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर वाहन को वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है।दोनों अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है|

अभियान में पुलिस टीम की ओर से उप निरीक्षक उत्तम रमोला चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट कांस्टेबल तेज सिंह,कांस्टेबल राधेश्याम की विशेष भूमिका थी।