News

अतिक्रमण पीड़ितों की रहने की व्यवस्था करें प्रशासन- जयपाल जाटव

ऋषिकेश 19 दिसंबर 2020
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री जयपाल जाटव के नेतृत्व में मंच के कार्यकर्ता उप जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने ऋषिकेश नगर निगम शासन प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन कर एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी के बाहर मीटिंग में व्यस्त होने पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अमिता चमोली को प्रेषित किया ! ज्ञापन में मांग की गई कि 10 माह पूर्व चंद्रभागा नदी के एक किनारे से झुग्गी झोपड़ी वाले एनजीटी के नाम पर हटाए गए थे, जबकि दूसरे किनारे आज तक भी बैठे हुए हैं! करोना महामारी में वह लोग जहां से हटाए थे वही पन्नी डाल कर बैठे हैं ! हमारे द्वारा लगातार 10 माह से इनके विस्थापन के लिए आंदोलन किया जा रहा है जिस पर 2 माह पूर्व उपजिलाधिकारी अधिकारी ऋषिकेश द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलवाने का आश्वासन दिया गया था साथ ही लिखित नाम लिए गए थे! तब हमारी मांग थी कि जब तक प्रधानमंत्री आवास योजना से आवास नहीं मिलता तब तक इन्हें उचित स्थान पर स्थापित किया जाए या जहां पर यह पन्नी डालकर रह रहे हैं इनके टेंपरेरीली विद्युत कनेक्शन दोबारा चालू करा दिए जाए ! जिस पर उप जिलाधिकारी ऋषिकेश ने 2 माह पहले नगर निगम को पत्र लिखकर निर्देशित किया था कि इनकी मांग के अनुसार उनकी उचित रहने की व्यवस्था की जाए ! मगर पिछले दो माह में नगर निगम द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई ! भारी ठंड में पन्नी डालकर घुप अंधेरे में यह परिवार रह रहे हैं हमने ज्ञापन में मांग की है कि या तो इनकी किसी और जगह उचित रहने खाने पीने की व्यवस्था शासन-प्रशासन करें या फिर इनके जो टेंपरेरी विद्युत कनेक्शन हटाए गए हैं उन्हें दोबारा चालू कराने के लिए आदेश करें जिससे यह लोग अंधेरे से उजाले में रह सकें!

अंधेरे में हर वक्त किसी दुर्घटना का भय बना रहता है और किसी वक्त कोई बड़ी घटना घट सकती है !जैसे ही शासन प्रशासन इनके रहने की उचित व्यवस्था करेगा यह लोग तुरंत प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई जगह चले जाएंगे! और जो टेंपरेरी बिजली कनेक्शन है वह वहीं पर लगवा लेंगे जहां शासन-प्रशासन कहेगा! और अगर पहले ही प्रधानमंत्री आवास से इनको मकान आवंटित होकर मिल जाते हैं तो यह तुरंत वहां पर चले जाएंगे ! ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जिलाधिकारी देहरादून को भी भेजी गई हैं! प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में अशोक विश्वकर्मा, जतिन जाटव, सुलेख चंद, कुन कुन साहनी, अखिलेश राजभर, सकल श्री चंद, राम सिंह साहनी, हरिश्चंद्र साहनी, रमेश राम साहनी, सज्जन राम, मल्लू राजभर, उमाशंकर, रामबाबू, मनोज दास, रामाशंकर आदि उपस्थित थे! कार्यक्रम सोशल डिस्टिंग के साथ किया गया !