विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज एम्स, दिल्ली से गृहमंत्री अमित शाह की छुट्टी होने पर प्रसन्नता व्यक्त की- देखें वीडियो
देहरादून /(मिन्हाल हाशिम) 31 अगस्त। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज एम्स, दिल्ली से गृहमंत्री अमित शाह की छुट्टी होने पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं उनके कुशलता की ईश्वर से कामना की l
इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा है कि अस्वस्थ होने के कारण विगत दिनों अमित शाह एम्स दिल्ली में एडमिट हुए थेl आज एम्स से छुट्टी मिलने के पश्चात वह वापस अपने आवास पर पहुंचे हैं। विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि हर चुनौती के सामने गृह मंत्री की दृढ़ता और इच्छाशक्ति एक मिसाल रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गृहमंत्री अब स्वस्थ होकर पूर्व की भांति राष्ट्र सेवा एवं पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।


