*विधानसभा अध्यक्ष ने दिए 7 नए ट्रांसफार्मर लगाने,पुराने विद्युत तारों के बदलने एवं नए विद्युत पोल लगाने के कार्य को क्षेत्र में शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश।*

ऋषिकेश 26 जून 2021_
ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत विभाग के कार्यों की आज बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान अग्रवाल ने कहा है कि 4 करोड से अधिक के कार्य ऋषिकेश विधानसभा में विद्युत विभाग के माध्यम से किए जाएंगे l
बैठक के बाद अग्रवाल ने कहा है कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 490 नए विद्युत पोल लगाए जाएंगे जबकि विभिन्न क्षेत्रों में 7 नए ट्रांसफर लगाए जाएंगे l जिससे लो वोल्टेज की समस्या का समाधान होगा l
हरिपुर कला में 33 केवी तथा 11 केवी की सभी पुरानी लाइनें बदली जाएगी जिसकी लंबाई 30 किलोमीटर है। इसके अलावा गीता नगर, मालवीय नगर, शिवाजी नगर आदि क्षेत्रों में 11केवी लाइन बदली जाएगी जिसकी लंबाई 12 किलोमीटर हैl
अग्रवाल ने कहा कि प्रतीत नगर, तहसील चौक, रेलवे रोड आदि क्षेत्रों में भी 11 केवी विद्युत लाइन को बदलने का कार्य भी किया जाएगा जिसकी लंबाई 12 किलोमीटर है । इसके साथ ही पुराने जर्जर तारों को बदलने का कार्य शांति नगर, हनुमंतपुरम, गंगानगर आदि क्षेत्रों में भी 12 किलोमीटर लंबाई की 11 केवी के पुराने तारों को बदलकर नई तारे बिछाई जाएगी ।

अग्रवाल ने नए विद्युत तारों के बदलने एवं विद्युत पोल लगाने के कार्य को क्षेत्र में शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए ।इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद, उपखंड अधिकारी राजीव कुमार आदि सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे ।
