*आर्थिक रूप से जरूरतमंदों को विधानसभा अध्यक्ष ने वितरित किए 4 लाख रुपए के सहायता राशि के चेक।*

ऋषिकेश दिनांक 20 जून 2021_
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आर्थिक रूप से जरूरतमंद लोगों को अपने विवेकाधीन कोष से 4 लाख रुपये सहायता राशि के चेक वितरित किए। इसमें 62 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
इस दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से केवल असहाय, आर्थिक संसाधनविहीन व्यक्ति को ही आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने ज़रूरतमंद लोगों को मास्क एवं सेनिटाइजर वितरित करते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक भी किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विवेकाधीन कोष के अंतर्गत दिए जाने वाली आर्थिक सहायता संपूर्ण प्रदेश में आर्थिक रूप से जरूरतमंद लोगों में वितरित की जा रही है। कोष से केवल असहाय, संसाधन विहीन व्यक्तियों को ही आर्थिक सहायता दी जा रही है। शारीरिक अक्षमता, विधवा, उपेक्षित, वंचित लोगों को प्राथमिकता के आधार पर इस राशि का वितरण किया जा रहा है।

इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, पार्षद शिव कुमार गौतम, पार्षद सुंदरी कंडवाल, अरुण बडोनी, राजेश जुगलान, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, रवि शर्मा, गौतम राणा, नरेंद्र रावत आदि उपस्थित थे।
