विधानसभा अध्यक्ष ने की विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक, कहा नहीं होनी चाहिए विद्युत आपूर्ति बाधित…
ऋषिकेश 8 अक्टूबर ! ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर आज बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने समीक्षा बैठक की !
इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा है कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए! इसके लिए क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा कई कार्य किये जा रहे हैं !

अग्रवाल ने कहा है कि रायवाला, छिद्दरवाला, श्यामपुर, गुमानीवाला आदि ग्रामीण क्षेत्रों में 27 नये ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं !ताकि स्थानीय लोगों को लो वोल्टेज की समस्या ना हो।
उन्होंने कहा है कि जिन क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या थी ऐसे सभ स्थानों को चिन्हित कर विद्युत क्षमता वृद्धि के लिए कार्य चल रहा है ।
अग्रवाल ने कहा है कि 30 किलोमीटर विद्युत तार बदली जा रही है! इसके स्थान पर मोटे तार लगाए जा रहे हैं ,ताकि स्थानीय लोगों को विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो ।
समीक्षा बैठक के दौरान अग्रवाल ने कहा है कि विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 276 नए विद्युत पोल बदले जाएंगे जिसका कार्य निरंतर चल रहा है।
उन्होंने कहा है कि बंचिंग केबल का कार्य विभिन्न क्षेत्रों में 95 किलोमीटर हो चुका है एवं अन्य स्थानों पर बंचिंग केबल का कार्य संचालित किया जा रहा है।
बैठक में अधिशासी अभियंता डीपी सिंह, उपखंड अभियंता राजीव कुमार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे !

