News

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में एकदिवसीय विधि जागरूकता वैगनआर संपन्न

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ मैं मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के तत्वाधान में वित्तीय जागरूकता पर ऑनलाइन वेबीनार का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर संगीता मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि इस वेबीनार में विशेषज्ञों द्वारा जो वित्तीय जानकारी दी जाएगी उससे सभी प्रतिभागी लाभान्वित होंगे । बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के विशेषज्ञ डॉक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि किस प्रकार से अपने कमाए हुए धन को इन्वेस्ट किया जा सकता है जिससे कि सुंदर वह सुरक्षित भविष्य का निर्माण किया जा सके। उनके द्वारा सभी प्रकार के इन्वेस्टमेंट की जानकारी दी गई जैसे स्वास्थ्य बीमा ,म्यूच्यूअल फंड्स साथ ही उन्होंने बताया कि छात्र किस प्रकार अपनी जेब खर्च को बचा कर उसे इन्वेस्ट कर आर्थिक रूप से सक्षम बन सकते हैं ।

कार्यशाला में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर संगीता मिश्रा के साथ सभी अध्यापकों कर्मचारियों एवं छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया। चिन्यालीसौड़ महाविद्यालय के अलावा अन्य महाविद्यालयों के प्रोफेसरों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया सभी प्रतिभागियों द्वारा इस वेबीनार में महत्वपूर्ण विषय पर जानकारी प्राप्त कर हर्ष व्यक्त किया गया तथा उन्होंने इसके लिए वेबीनार के आयोजन सचिव अशोक कुमार अग्रवाल को इस महत्वपूर्ण विषय पर वेबीनार कराने के लिए धन्यवाद दिया। शिविर के आयोजन में डॉक्टर संजय अग्रवाल, श्रुति गुप्ता, प्रीति सिंह उनकी विशेषज्ञ टीम का विशेष योगदान रहा। इस वैबीनार के सफलतापूर्वक संचालन के लिए आयोजन सचिव डॉ अशोक कुमार अग्रवाल व दिनेश चंद्र ने सभी प्रतिभागियों व विशेषज्ञों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए रविवार को सभी के लिए बहुत उपयोगी बताया।