ऋषिकेश नगर में धनतेरस के दिन बड़ा हादसा दो दुकाने व चार वाहन जलकर खाक

ऋषिकेश 13 नवंबर 2020,
पुरानी चुंगी हरिद्वार रोड के समीप शुक्रवार की सुबह आग लगने से दो दुकाने और चार वाहन जलकर खाक हो गए जबकि दुकानों के ऊपर मकान में 3 परिवार रहते हैं इन सभी परिवारों ने भागकर अपनी जान बचाई! दुकान के भीतर भी एक व्यक्ति सोया हुआ था जो सौभाग्यवश सही समय पर उठ गया और उसने अपनी जान बचाई!

स्थानीय नागरिकों एवं अग्निशमन दल और पुलिस की डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका! बताते चलें कि हरिद्वार रोड पर भरत मंदिर इंटर कॉलेज के गेट के सामने गिरधारी फोटो फ्रेम की दुकान है! त्यौहार होने के कारण दुकान के बाहर पंडाल लगाकर सामान बिक्री के लिए रखा था जिसमें शुक्रवार को सुबह 2:45 पर अचानक आग लग गई! पड़ोस में रहने वाले लोगों ने घटना की जानकारी दुकान स्वामी मनोज कुमार निवासी बीरपुर खुर्द वीरभद्र ऋषिकेश को दी! साथ वाली दुकान में रिपेयरिंग के लिए आया हुआ एक ट्रैक्टर एक जनरेटर और एक इंजन सहित काफी सामान जल गया तथा दुकान के समीप ही एक बलेनो कार , एक बुलडोजर तथा मरम्मत के लिए आई मारुति 800 कार खड़ी थी जो आग की चपेट में आ गई! दुकान के समीप खड़ी एक बाइक भी आग की चपेट में आकर खाक हो गई! अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि घटना के कारणों तथा आग से नुकसान की जांच की जा रही है।

