News

हरकी पौड़ी क्षेत्र में हुड़दंग मचाते तीन युवकों को पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार / तीर्थ नगरी धार्मिक मर्यादा के खिलाफ आचरण करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर पुलिस ने इन दिनों अभियान चलाया हुआ है। जिसक॑ तहत हरकी पौड़ी चौकी पुलिस हरकी पौड़ी क्षेत्र के गंगा घाटों पर दिन रात गश्त पर है। पुलिस की पेनी नजर हुड़दंगियों पर है। इस दोरान गुरूवार को गश्त के दोरान मालवीय द्वीप घाट पर हुड़दंग मचाते तीन का दबोचा है। जिनके खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्यवाही की गयी है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राजेश शाह न बताया कि धार्मिक स्थल गंगा घाटों पर नशे में हुडुदंग करने वालों के खिलाफ पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर आपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई की जा रही है। हरकी पौड़ी चोकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी हमराह के साथ गुरूवार रात को गंगा घाटों पर गश्त पर थे कि इसी दौरान मालवीय द्वीप घाट पर तीन युवक हुड॒दंग मचा रह थे। जिनका पुलिस ने दबाच लिया। पूछताछ के दौरान हुड॒दंगियों ने अपना नाम साकेत त्यागी पुत्र देवेंद्र त्यागी, बिट॒टू त्यागी पुत्र सुधीर त्यागी और सहदेव त्यागी पुत्र मनोज त्यागी निवासीगण मवाना खुर्द मेरठ उत्तर प्रदेश बताया है। पुलिस ने उनके खिलाफ शंतिभंग की कार्यवाही की गयी हें।