News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दिल्ली में उत्तराखंड के मंत्री व सांसदों के साथ मुलाकात

नई दिल्ली/ उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे के दौरान उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम , केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट, सांसद तीरथ सिंह रावत, माला राज लक्ष्मी शाह, राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी व नरेश बंसल के साथ प्रदेश के विकास हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्म मंत्री नितिन गडकरी  से शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने अवगत कराया कि प्रदेश में नए राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए 1000 करोड़ और केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि में 300 करोड़ की अतिरिक्त राशि दी जाएगी।