मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों को दी विनम्र श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि
शहीदों का बलिदान हमें उत्तराखण्ड को एक आदर्श एवं प्रगतिशील राज्य बनाने की दिशा में काम करने की प्रेरणा देता रहेगा।
मसूरी में 2 सितंबर 1994 को हुए गोलीकांड में एक दिन पहले खटीमा में हुए गोलीकांड के विरोध में क्रमिक अनशन पर बैठे बलबीर सिंह नेगी, धनपत सिंह, राय सिंह बंगारी, मदनमोहन ममगाईं, बेलमती चौहान व हंसा धनाई शहीद हो गए थे।

