News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास को मिली सफलता, जल्द होगा पीलीभीत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पीलीभीत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के लिए आश्वस्त किया है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री ने मंत्रालय के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

इस राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण से जनपद उधमसिंह नगर, खटीमा, चंपावत एवं पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र राष्ट्रीय मुख्यधारा से जुड़ पाएंगे। पर्यटन की दृष्टि से विश्व प्रसिद्ध पूर्णागिरी धाम एवं कैलाश मानसरोवर यात्रा हेतु भी देशवासियों को सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी।

दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्म मंत्री नितिन गडकरी  से शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान गडकरी ने अवगत कराया कि प्रदेश में नए राष्ट्रीय त्र के लिए 1000 करोड़ और केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि में 300 करोड़ की अतिरिक्त राशि दी जाएगी।