मुख्यमंत्री शिवराज चौहान जनकल्याण और सुराज अभियान के अंतर्गत 10 हजार पोषण वाटिकाओं का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान जनकल्याण और सुराज अभियान के अंतर्गत वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 21 सितंबर को खण्डवा जिले के पंधाना में 32 जिलों के 103 नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्रों के भवनों और 52 जिलों की 10 हजार पोषण वाटिकाओं का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री इस आवसर पर लाड़ली लक्ष्मी योजना में 75 हजार 961 बालिकाओं को 21 करोड़ रूपये की छात्रवृत्ति और प्रधानमंत्री मातृ-वंदना योजना के अंतर्गत 25 हजार गर्भवती एवं धात्री माताओं को 5 करोड़ रूपये की मातृत्व सहायता राशि का वितरण करेंगे।
इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 22 जिलों के 10 हजार गंभीर कुपोषण से सामान्य पोषण स्तर में आये बच्चों की माताओं को पोषण अधिकार सूचना पत्र प्रदान किए जाएँगे।मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को राशि एवं लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति भी वितरित करेंगे
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे।
