राष्ट्रीय सेवा योजना के 53 वें स्थापना दिवस पर स्वच्छता कार्यक्रम तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

ऋषिकेश / राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ इकाई राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश देहरादून के तत्वाधान में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के 53 वें स्थापना दिवस पर स्वच्छता कार्यक्रम तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
जिसमें एशियन कराटे चैंपियन दो रजत पदक विजेता सुश्री शिवानी गुप्ता को सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए स्थानीय पार्षद विपिन पंत ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना हमें राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करती है तथा उसके कार्यक्रमों से हम जैसे व्यक्तियों को भी बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त होता है, सेवा के साथ-साथ शिक्षण कार्य करना भी बहुत जरूरी है इसके माध्यम से छात्र-छात्राएं अपने सर्वांगीण विकास करने में सफल रहते हैं ।

अपने संबोधन में बापू ग्राम की पार्षद श्रीमती विजयलक्ष्मी रावत ने कहा कि सेवा ऐसा कार्य है जिसके द्वारा हम सेवा के साथ साथ समाज मैं फैली कुरीतियों को भी दूर किया जा सकता है साथ ही करो ना जैसी महामारी के प्रति लोगों को जागृत करते हुए उन्हें अपने जीवन की रक्षा के लिए स्वयं को मजबूत करने में सहायता प्राप्त की जा सकती है ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहां कि हमारे विद्यालय के स्वयंसेवी अपने चयनित ग्राम के साथ-साथ विद्यालय के रखरखाव में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं तथा स्वच्छता के कार्यक्रम में उनकी हमेशा अग्रणीय भूमिका रहती है ।
53 वें स्थापना दिवस पर अपने संबोधन में कार्यक्रम अधिकारी विजय पाल सिंह ने कहा कि देश में विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी कार्य करते हैं तथा समाज को सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय साहित्य संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 धीरेन्द्र रागढ़ ने बताया देश आज विषम परिस्थितियों में है जहां एक ओर कोरोना महामारी ने देश ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व को आहत किया है जिसमें आप जैसे स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों , सेवा कार्यों के द्वारा ही हम सफलता प्राप्त करने में सफल हो रहे है हमने देखा है कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी किस प्रकार अपना कार्य कर रहे है ।
कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिसमें छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली हरियाणवी पंजाबी तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पूरा वेस्ट मैनेजमेंट प्रबंधन कैसे किया जाए इस पर अपनी प्रस्तुति दी इस अवसर पर अविरल प्रोजेक्ट हरिद्वार ऋषिकेश के राहुल, नताशा, मृदुल ,गगनदीप सिंह, डा0 चंडी प्रसाद घिल्डियाल, मनोज कुमार गुप्ता ,श्याम सुंदर रयाल ,राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, मोनिका रौतेला ,ज्योति किरण लोहानी, सरोज लोचन, इंदु नेगी, रश्मि सजवान, लता अरोड़ा, सुशील सैनी, हरेंद्र राणा, सुशील रावत, सूरज मणि ,इकाई प्रमुख संतोष मिश्रा, मेघना, संजना, अनमोल कश्यप, प्रियांशु त्यागी, वैशाली आदि ने अपने विचार व्यक्त किए ।

