ऋषिकेश के वरिष्ठ व्यापारियों द्वारा महानगर स्तर पर प्रथम व्यापार महासंग का किया गया गठन, चुनाव होने तक मोहन अग्रवाल को संयोजक एवं नवल कपूर को बनाया गया सह संयोजक

दिनॉंक 5/12/2020!
ऋषिकेश के वरिष्ठ व्यापारियों द्वारा हरिद्वार मार्ग स्थित होटल में बैठक के साथ प्रेस वार्ता की गई! बैठक में कहा गया कि चन्द व्यापारी नेताओं के स्वार्थपूर्ण रवैय्या अपनाने के कारण व्यापार मण्डल के एका का प्रयास सफल नहीं हो सका ! परन्तु इन व्यापारियों के अड़ियल रवैये के कारण व व्यापारियों की मॉंग पर हमें ऋषिकेश महानगर स्तर पर प्रथम व्यापार महासंघ का गठन किया जा रहा है जिसके सदस्य महानगर ऋषिकेश के पूरे चालीस वार्डों में व्यापार कर रहे व्यापारी भाईयों को बनाया जायेगा और सदस्य बनने के बाद एक वोटर लिस्ट तैय्यार कर विधिवत रूप से ओपन चुनाव करवाये जायेंगे ।जब तक विधिवत रूप से अध्यक्ष व महामंत्री सहित कार्यकारिणी का चुनाव नहीं होता तब तक महासंघ में राजीव मोहन अग्रवाल को संयोजक व नवल कपूर को सहसंयोजक बनाया गया है ।
संयोजक राजीव मोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारा मक़सद व्यापारियों के अधिकारों की लड़ाई को लड़ना है!

परन्तु पूर्व में चलते आ रहे व्यापार मण्डलों में परिवार वाद के साथ साथ व्यक्ति वाद चला आ रहा है जोकि सही नहीं है हमने कई बार वार्ता कर एका करने के प्रयास किये परन्तु कुछ कुर्सी पकड़ व्यापारी नेताओं की हठधर्मिता के कारण एका के प्रयासों को सिरे से नकारने का काम किया ।जिसके कारण आज महानगर का व्यापारी इन संगठन से दूर हटना चाहता है! इसलिये व्यापारियों की मॉंग पर महानगर के प्रथम व्यापार महासंघ का गठन किया गया है ।
सह संयोजक नवल कपूर ने कहा कि यह महानगर का व्यापार महासंघ होगा इसमें चालीस वार्डों के व्यापारियों को जोड़ने का कार्य किया जायेगा और व्यापार महासंघ में व्यापारी सहायता कोष भी बनाया जायेगा! जिसमें व्यापारी पर मुसीबत करने पर उनकी सहायता हो सके ।
व्यापार सभा के अध्यक्ष मनोज कालडा व पूर्व अध्यक्ष सूरज गुल्हाटी ने कहा कि महासंघ के बैनर तले व्यापारियों की लड़ाई लड़ने का कार्य करेगें जल्द ही बाज़ार में सदस्यता अभियान के लिये हम सभी व्यापारी एक जुट होकर बाज़ार भ्रमण करेंगे ।
प्रेस वार्ता में पूर्व व्यापार सभा अध्यक्ष राजेन्द्र सेठी,प्रॉपर्टी डेवलपर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अजय गर्ग,प्रचून ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद शर्मा,मोटर पार्टस एसोसिएशन अध्यक्ष चन्द्रशेखर जैन,स्वर्ण कार संघ अध्यक्ष यशपाल पंवार,गढवाल ट्रक एसोसिएशन सचिव जयेन्द्र रमोला,होटल एसोसिएशन अध्यक्ष मदन नागराज, महामंत्री अंशुल अरोड़ा,क्षेत्र रोड व्यापार संगठन अध्यक्ष राजेश भट्ट,स्वर्णकार संघ उपाध्यक्ष हितेन्द्र पंवार,बर्तन एसोसिएशन अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल,प्रचून व्यापर संघ अध्यक्ष गिरिराज गुप्ता,स्वर्णकार संघ से विवेक वर्मा,प्रॉपर्टी डेवलपर्स एसोसिएशन प्रवक्ता दीपक जाटव आदि मौजूद थे ।
