News

*कांग्रेस प्रदेश सचिव (विवेक तिवारी) ने “श्रम विभाग” को चेताया, क्षेत्र के लोगों को धोखा देने का लगाया आरोप।*

ऋषिकेश दिनांक 29 जुलाई 2021_
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव विवेक तिवारी ने आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र का भृमण किया। विवेक तिवारी ने बताया की भ्रमण के दौरान कुछ मलिन बस्तियों से श्रम विभाग द्वारा लोगों का बेवकूफ बनाने का मामला सामने आया है, जैसे लेवर कार्ड की समस्या जिसमे कई क्षेत्र के लोगो ने 2 साल से पूरे दस्तावेज के साथ अपना फॉर्म जमा करा रखा है। लेकिन श्रम विभाग की लापरवाही के चलते किसी का भी लेबर कार्ड ऑनलाइन नही हुआ है।जो की बड़ा खेद का विषय है।


जिसकी लड़ाई अब कांग्रेस पार्टी लड़ेगी।
विवेक ने कहा कि इन निर्धन लोगों की लड़ाई कॉन्ग्रेस अपने बलबूते लड़ेगी, क्योकि वह लोग अपना काम करेंगे या श्रम विभाग के चक्कर काटेंगे अगर चक्कर काटेंगे तो शाम को उनका घर का चूल्हा कैसे जलेगा।


विवेक तिवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि श्रम विभाग शीघ्र ही इस समस्या का हल कर कार्यवाही तेज़ करें, अन्यथा कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन करेगी। जिसकी पूरी जिम्म्मेदारी श्रम विभाग की होगी।