News

दिल्ली में किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को समर्थन देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर किया विरोध प्रकट

ऋषिकेश 4 दिसंबर 2020
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया ! पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य जयपाल जाटव के नेतृत्व में किसानों द्वारा किए जा रहे जन आंदोलन का समर्थन करते हुए किसानों के विपरीत किए गए तीनों बिल जो एक तरह से काला कानून है केंद्र सरकार को वापस लेने को प्रदर्शन किया ! जाटव ने धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार हर मामले में तानाशाही कर रही है! जिसका सबूत है कि शांतिपूर्ण धरना कर रहे किसानों को हर तरह से परेशान किया जा रहा है !यहां तक की जब वह दिल्ली जा रहे थे उनके रास्ते रोके गए कड़कती ठंड में पानी बरसाया गया जो गलत था! अब यह बार-बार मीटिंग कर मामला निपटाने की बात कर रहे है !अगर केंद्र सरकार को मामला निपटाना है तो तीनों काले कानून वापस ले तभी मामला निपट पाएगा ! कांग्रेस पार्टी लगातार किसान आंदोलन का समर्थन कर रही है! हमारा पूरा समर्थन किसान आंदोलन को है ,और आगे भी जारी रहेगा!


धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सुनील गोस्वामी, जतिन जाटव, कुन कुन साहनी, प्रवीनजाटव, बनवारीलाल, अशोक विश्वकर्मा, सुलेख चंद, राम आशीष साहनी, अकलुज साहनी, लक्ष्मण साहनी, मुन्ना लाल, सज्जन राजभर, बालचंद राजभर पाल, सीताराम साहनी, राम, आशीष साहनी, दिनेश सैनी आदि उपस्थित थे