News

*रायवाला में कांग्रेसियों ने बड़ी धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव, मौके पर किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा लोगों का मन।*

ऋषिकेश दिनांक 29 अगस्त 2021_
हरियाली का तीज महोत्सव बड़े धूमधाम से रायवाला मार्टिस वेडिंग प्वाइंट में आयोजित किया गया।
जिसमें समस्त कांग्रेसजन एक मंच पर दिखाई दिए मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, पूर्व कबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, विजय पाल सिंह रावत, आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें उत्तराखंड की प्रस्तुति को दिखाया गया जिसे लोगों ने काफी सराहा।


कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शहरी क्षेत्र से महिलाएं युवा कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस एवम जिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी भी मौजूद रहे।