प्रतीत नगर (रायवाला) की खस्ताहाल सड़कों को लेकर कांग्रेसियों ने की विभागीय अधिकारियों से वार्ता ।

ऋषिकेश दिनॉंक 31 जनवरी 2021 ।_
रायवाला प्रतीत नगर मार्ग की ख़स्ता हाल को ठीक करवाने को लेकर कांग्रेसियों ने विभागीय अधिकारियों व ठेकेदार से वार्ता की ।
कल लोक निर्माण विभाग द्वारा शिव चौक में रूके पानी व टूटी सड़क का भरान कर ठीक किया गया। और आज मौक़े पर पहुँच कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने विभागीय ठेकेदार के इंजीनियर को बुलाकर हनुमान चौक व उसके आसपास बहते पानी को भी हटवाने को लेकर व सड़क के गड्डे भरने के लिये ठेकेदार को कहा। जिसमें ठेकेदार ने आश्वासन दिया कि आज से ही मशीन के द्वारा पानी को निकाला जायेगा व सड़क को शिव चौक की तरह चलने लायक़ बनाया जायेगा ।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि विभाग को ख़स्ता हाल रोड शिव चौक को चलने लायक बनाया जाए तथा साथ ही हनुमान चौक के लिये भी त्वरित कार्य किया जाए उन्होंने विभागीय अधिकारी से कहा कि अगर नाली निर्माण व रोड निर्माण की गति में भी तेज़ी नहीं लाई गई तो तीन फ़रवरी को हम पलंग लगाकर आशियाना बना कर आंदोलन करेंगे और अगर कार्य सुचारू रूप से प्रगति करता है तो हम तीन जनवरी को ग्रामीणों के साथ मिलकर शिवचौक पर ग्रामीणों से संवाद कर उनसे पूछेंगे कि हमें धन्यवाद करना है या धरना करना है।
अगर ग्रामीण कार्य से संतुष्ट हैं तो हम विभाग का धन्यवाद करेंगे और संतुष्ट नहीं हुऐ तो उसी दिन से अनिश्चित कालीन धरना सड़क पर करेंगे ।
मौक़े पर सतीश रावत,दीपा चमोली, अलका क्षेत्री, पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह, शांति सेमवाल, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, दर्शन सिंह नेगी, रवीन्द्र प्रसाद, जितेन्द्र त्यागी, जयप्रकाश, पिंटू प्रजापति, चन्दन आदि मौजूद थे ।
