News

फैक्ट्री में गार्ड और एकाउटेंट के बीच मारपीट,पुलिस ने किया क्रास मुकदमा

हरिद्वार। सिड़कुल स्थित एक पफैक्ट्री के गार्ड और एकाउटेंट के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसने दोनों के बीच मारपीट का रूप ले लिया। जिससे फैक्ट्री मेंअफरा-तपफरी मच गयी। दोनों को मौजूद कर्मियों को अलग-अलग किया। दोनों ने एक-दूसरे के लिए सिड़कुल थाने में गाली गलोच व मारपीट तथा ध्मकी की शिकायत की है। पुलिस ने दोनों की तहरीर के आधर पर क्रास मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सिड़कुल एसओ लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि सिड़कुल स्थित पफैक्ट्री में कार्यरत एकाउटेंट पीयूष बंसल पुत्रा अनिल बंसल और गार्ड पवन पाण्डे पुत्रा राजकुमार पाण्डे का किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। जिसको लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गयी।दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए गाली गलोच कर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है।
पुलिस ने दोनों की तहरीर के आधर पर क्रास मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।