सडक दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके इसके लिए वाणिज्यिक वाहनों के चालकों के लिए ड्राइविंग के घंटे निश्चित होने चाहिएं – गडकरी

सडक, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि विमान चालकों की तरह वाणिज्यिक वाहनों के चालकों के लिए ड्राइविंग के घंटे निश्चित होने चाहिएं ताकि सडक दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। गैर अधिकृत सहयोगित वैयक्तिक सदस्यों के साथ राष्ट्रीय सडक

सुरक्षा परिषद की बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि
वे वाणिज्यिक वाहनों में यूरोपीय मानकों के अनुरूप आन बोर्ड सलीप डिटेक्शन सेंसर को शामिल करने की नीति पर काम करें।
गडकरी ने परिषद को निर्देश दिया कि वे हर दो महीने बाद बैठक कर जानकारियों का आदान प्रदान करें। मंत्रालय ने इस वर्ष जुलाई में नई राष्ट्रीय सडक सुरक्षा परिषद का गठन किया था। आज की बैठक में सभी 13 गैर अधिकृत सहयोगित वैयक्तिक सदस्य शामिल हुए।

