उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

यातायात एवं लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर ऋषिकेश पुलिस ने काटे अलग-अलग क्षेत्रों में 109 व्यक्तियों के चालान, “वसूला 21800 रुपए का दंड”

ऋषिकेश 1 नवंबर 2020,
पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी जनपद देहरादून के द्वारा यातायात एवं लॉकडाउन के नियमों का पालन ना करने सोशल डिस्टेंस व मास्क ना पहनने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है!
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह कोतवाली ऋषिकेश के नेतृत्व में कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत आज यातायात के नियमों व लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर सोशल डिस्टेंस का पालन ना करने व मास्क ना पहनने वालों के विरुद्ध सख्ती से पालन कराने के दृष्टिगत निम्न जगहों पर जिसमें चंद्रभागा पुल, कोयल घाटी, मंडी तिराहा, निकट बैराज पुल, एवं त्रिवेणी घाट पर चेकिंग अभियान चलाया गया!

गठित टीम द्वारा मास्क ना पहनने व सोशल डिस्टेंस का पालन ना करने पर 109 व्यक्तियों के चालान किए गए! जिनमें कुल ₹21800 संयोजन शुल्क प्राप्त किया गया! थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया क्षेत्र अंतर्गत यातायात के नियमों का पालन करवाते हुए मास्क ना पहनने वालों को फ्री मास्क वितरित कर मास्क ना लगाने वाले व सोशल डिस्टेंस का पालन ना करने पर ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान अभी जारी रहेगा एवं लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन लगातार करवाया जाएगा !