विदेशी महिला ने थाना मुनिकीरेती में करवाया केस दर्ज, बलात्कार एवं मारपीट का आरोप
ब्रेकिंग ऋषिकेश—विदेशी महिला से बलात्कार के मामले में थाना मुनि की रेती में मामला दर्ज

विदेशी महिला, ने तपोवन निवासी अभिनव राय पुत्र अनिल कुमार राय, हाल निवासी बालक नाथ मंदिर रोड, मूल निवासी देवनगर, इलाहाबाद के खिलाफ बलात्कार मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया । अमेरिका निवासी महिला द्वारा आरोप लगाया कि अभिनव ने उसे कई बार अपने फ्लैट पर बुलाकर धोखे से ड्रग्स का सेवन कराकर कई बार जबरन संबंध बनाए।इससे परेशान होकर जब महिला अपने फ्लैट में रहने लगी तो अभिनव ने 5 अक्टूबर की रात घर मे घुस कर उसके साथ मारपीट की । अब आरोपी के पिता जो सेवानिवृत्त कर्नल है।समझौते के लिए दबाव बना रहे है अभिनव तपोवन में टूर ट्रेवेल का काम करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी

