गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर फ्रीडम ग्रुप में गंगा स्वच्छता अभियान के साथ कराई खेलकूद प्रतियोगिता
2 अक्टूबर अहिंसा के पुजारी मोहनदास करमचंद गांधी जयंती व सर्वसाधारण व्यक्ति के रूप में इस देश के प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर फ्रीडम ग्रुप द्वारा गंगा स्वछता अभियान एवं खेल प्रतियोगिता कराई गई !
जिसमे फ्रीडम निशुल्क शिक्षा केंद्र के बच्चे और फ्रीडम ग्रुप के सभी सदस्य मौजूद रहे !
ज्ञात रहे की फ्रीडम ग्रुप द्वारा समय-समय पर त्रिवेणी घाट पर सफाई का कार्यक्रम चलाया जाता है जोकि अति प्रशंसनीय है इसके अलावा फ्रीडम निशुल्क शिक्षा केंद्र में गरीब बच्चों को निशुल्क पढ़ाई व खेलकूद का प्रशिक्षण भी दिया जाता है ! लोक केसरी न्यूज़ फ्रीडम ग्रुप के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं देता है !

