ग्रहों की वाणी (greho ki vaani) आज का राशिफल,7 november 2020, मिथुन, सिंह, तुला, मकर राशि वालों के लिए आज केसा रहेगा आपका दिन

मिथुन राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और नए कार्यों की जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी भाग ले सकते हैं। सेहत को लेकर सावधानी बरतें।
सिंह राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। गृहों की स्थिति आपके अनुकूल बन रही है, जिससे कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग रहेंगे। कारोबार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की की संभावना रहेगी। हालांकि, कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से आत्मविश्वास में कमी आएगी, लेकिन अपने प्रयासों से अंतत: कार्य सफल होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों-मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत कर सकेंगे। जल्दबाजी में निवेश न करें। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। धनलाभ की स्थिति रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और सफलता प्राप्त प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी और भागदौड़ अधिक होगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। बाहर के खाने से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। अधिक लालच करने से बचे, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
मकर राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और सभी कार्य आसानी से होंगे। काम को लेकर उच्च अधिकारियों का दबाव रहेगा, जिससे तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। रुपये के लेन-देन से बचें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
