News

हरिपुर कला वासियों ने दिया विधानसभा अध्यक्ष को ज्ञापन / रायवाला से मोतीचूर रेलवे फाटक को ग्रामीणों के लिए खोलने की लगाई गुहार।

ऋषिकेश दिनांक 16 मार्च 2021_
जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल एवं ग्राम पंचायत हरिपुर कला की प्रधान गीतांजलि ज़खमोला ने आज संयुक्त रूप से विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल को हरिपुर कला मोतीचूर में सर्विस रोड को खुलवाने एवं रायवाला से मोतीचूर हरिपुर रेलवे फाटक को स्थानीय ग्रामीणों की आवाजाही के लिए खुला रखने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में कहा गया है कि हरिपुर कला मोतीचूर में रायवाला से आते समय राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा सर्विस रोड वन विभाग द्वारा बंद कर दी गई है जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है ।
इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने राजाजी नेशनल पार्क के निदेशक डीके सिंह को दूरभाष पर कहा है कि स्थानीय लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसलिए तुरंत रास्ते को खोल दिया जाए ।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, ग्राम पंचायत हरिपुर कला की प्रधान गीतांजलि ज़ख्मोला, उपप्रधान मनोज शर्मा, सुरेंद्र रयाल, पंचायत सदस्य पूजा कुमारी, विनय कुमार थापा, शिवानी गोस्वामी, अशोक रयाल, राम सिंह रावत, अजय रावत, आशीष टम्टा आदि सहित अन्य लोग उपस्थित थे l