*हरियाणा झज्जर निवासी युवक नहाते समय गंगा में डूबा, जल पुलिस द्वारा तलाश जारी।*

ऋषिकेश दिनांक 29 जून 2021_
हरियाणा निवासी सोनीपत तीन व्यक्तियो ने चौकी शिवपुरी में आकर सूचना दी कि उनका साथी रविंद्र पुत्र श्री दलजीत सिंह उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम बुपनिया, थाना बादली, जिला झज्जर हरियाणा, नदी में नहाते समय तेज बहाव में बह गया है। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस फोर्स व फ्लड कर्मचारी, तीनों मौजूद आये व्यक्तियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा ढालवाला पर मौजूद एसडीआरएफ को घटना की सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। स्थानीय पुलिस तथा फ्लड पुलिस द्वारा घटनास्थल पर डूबे हुए युवक रविंदर की काफी तलाश की गई, कुछ समय पश्चात मौके पर प्रभारी निरीक्षक मुनी की रेती कमल मोहन भंडारी फोर्स व एसडीआरएफ की टीम के साथ पहुंचे।

स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ तथा फ्लड पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास उक्त युवक की काफी तलाश की गई किंतु उसका पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल के आसपास व अन्य संभावित नदी किनारे क्षेत्रों में लगातार युवक की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया गया है।
