हाथरस केस की होगी सीबीआई जांच, मुख्यमंत्री योगी ने की सिफारिश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्थनाथ ने हाथरस मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर जानकारी दी कि कार्यालय के मुताबिक मुख्यमंत्री ने पूरे हाथरस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है। जानकारी के मुताबिक SIT भी जांच करेगी।
शनिवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी और डीजीपी हितेष चंद्र अवस्थी हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने गए थे।


