ऋषिकेश नगर निगम कर रहा है बाबा साहब एवं उनके अनुयायियों का अपमान -जयपाल जाटव

ऋषिकेश 2 दिसंबर 2020
उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच की अति आवश्यक बैठक सोशल डिस्टेंस के साथ चंदेश्वर नगर में आयोजित की गई! कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व दर्जा राज्यमंत्री उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल जाटव ने कहा कि ऋषिकेश नगर निगम शासन प्रशासन जिस तरह से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी वह उनके अनुयायियों का अपमान कर रहा है वह गलत है! पहले तो गलत चबूतरा बनाकर बाबा साहेब की गलत प्रतिमा लगाई जो फाइबर की थी! प्रतिमा के हाथ मैं संविधान की जो किताब रखी गई थी वह भी गलत तरह से रखी गई थी जिसकी चोरी हो गई! प्रतिमा खंडित हो गई!

प्रतिमा खंडित हुए आज 3 माह से ज्यादा समय बीत गया बार-बार मांग करने पर भी नगर निगम शासन-प्रशासन द्वारा अभी तक बाबा साहेब की प्रतिमा नहीं बदली गई! जो गलत है और बाबासाहेब के अनुयायियों व बाबा साहब का अपमान है 6 दिसंबर को बाबासाहेब का महानिर्वाण दिवस है जिस पर हम बाबा साहब के चरणो में श्रद्धा के फूल चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देंगे ! जाटव ने कहा कि 7/ 12 2020 दिन सोमवार से जब तक बाबा साहेब के चबूतरे का नव निर्माण व नई प्रतिमा का काम नगरनिगम या शासन-प्रशासन नहीं करता तब तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच द्वारा किया जाएगा! बैठक की अध्यक्षता कुन कुन साहनी ने की एवं संचालन सुनील गोस्वामी ने किया! बैठक में जतिन जाटव, शक्ल साहनी, अशोक विश्वकर्मा, राजेश साहनी, दिनेश शाह, रामचंद्र, कन्हैया लाल, श्रीमती सुशीला देवी, सुलेखा देवी, शारदा देवी, चमेली देवी, बीना देवी, रामप्रसाद, देवेंद्र साहनी, पप्पू राम जी, नीला देवी, विजय साहनी, आदि उपस्थित थे!
