अखिल भारतीय हिंदी साहित्य परिषद के तत्वधान में ऋषिकेश नगर इकाई कार्यकारिणी का हुआ गठन एवं विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

ऋषिकेश 4 दिसंबर 2020
ऋषिकेश में मुख्यअतिथि डॉ नीलम राठी( एसोसिएट प्रोफेसर)एवं विशिष्ट अतिथि अरुणा वशिष्ट(वरिष्ठ साहित्यकार) की मौजूदगी में एक ही मंच पर गूगल मीट ऑनलाइन के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से हिंदी साहित्य जगत में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे साहित्यकार बैठे! आमने-सामने हुआ विचार विमर्श।
शुक्रवार की शाम 7 बजे गूगल मीट के माध्यम से एक ऑनलाइन बैठक आहूत की गई!

अखिल भारतीय साहित्य परिषद उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील पाठक जी के नेतृत्व में प्रान्तीय महामंत्री शिवप्रसाद बहुगुणा ने ऋषिकेश की कार्यकारिणी का गठन किया !
जिसमे नगर अध्यक्षा ऊषा कटियार एवं उपाध्यक्ष नीलम जोशी एवं महामंत्री के रूप में जयकुमार तिवारी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ।
वही कार्यकारिणी का गठन करते हुए शिव प्रसाद बहुगुणा ने नगर मंत्री सुशील सेमवाल ,नगर विस्तारक प्रकाश जुयाल ,विवेक डोभाल
कोष प्रमुख संरक्षक मण्डल अरुणा वशिष्ठ ,मनोज गुप्ता,कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नीलम रतूड़ी,मंजू नेगी,संजना कैंतुरा,अरुणिमा जोशी
कोष ,अंशिका बड़थ्वाल, प्रियंका पयाल एवं कोष प्रमुख यशपाल गंगवात को जिम्मेदारी सौपी!
बैठक में विचारगोष्ठी “देव नदी गंगा” पर वक्ताओं ने अपने विचारों से मंत्रमुग्ध कर दिया।
ऑनलाइन बैठक समापन पर प्रांतीय अध्यक्ष सुनील पाठक ने ऋषिकेश कार्यकारणी को अपनी शुभकामनाएं दी ,व सभी से आशा कि आप हिंदी साहित्य जगत के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देंगे!
ऑनलाइन बैठक में अखिल साहित्य परिषद उत्तराखंड प्रान्तीय मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना ,डॉ धीरेन्द्र रांगड़,नरेन्द्र रयाल,संजना जयसवाल,संस्कार ध्यानी,अंजली शर्मा,इंद्रा प्रिया एवं 25 से 30 हिंदी साहित्यकार ऑनलाइन मीटिंग में उपस्थित रहे!
