*ऋषिकेश पुलिस ने किया 25 पेटी अवैध देसी शराब जाफरान के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो पिकअप करी सीज।*

ऋषिकेश दिनांक 1 अगस्त 2021_
ऋषिकेश पुलिस महिंद्रा बोलेरो पिकअप गाड़ी में 25 पेटी देशी शराब जाफरान की तस्करी करते हुवे एक अभियुक्त को महिंद्रा बोलेरो पिकअप UK14CA2784 के साथ गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के तहत पुलिस की गठित टीम द्वारा कल दिनांक 31 जुलाई 2021 की रात्रि मनसा देवी फाटक गुमानीवाला ऋषिकेश के पास पास चेकिंग के दौरान एक गाड़ी महिंद्रा बोलेरो पिकअप UK14CA2784 के चालक विक्की मौर्य पुत्र धन सिंह मौर्य उम्र 22 वर्ष निवासी निकट विकास गुरंग स्मारक रूसा फार्म गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून को रोककर चेक किया तो गाड़ी में अवैध 25 पेटी देशी शराब ज़ाफ़रान बरामद हुई।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर वाहन को वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है।
