News

*ऋषिकेश पुलिस ने किया एक अभियुक्त को 18 हाफ अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार, दूसरा अभियुक्त कार में 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब छोड़ कर हुआ फरार।*

ऋषिकेश दिनांक 27 मई 2021_
पुलिस ने दो अलग-अलग जगह अवैध शराब तस्करी की रोकथाम मैं कार्यवाही के अंतर्गत स्विफ्ट डिजायर न०- UK17-TA-0423 में 10 पेटी अंग्रेजी शराब व 18 हाफ अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है।


ज्ञात हो कि जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।


अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने खदरी रोड पॉलिटेक्निक कॉलेज श्यामपुर ऋषिकेश के पास एक स्विफ्ट डिजायर न०- UK17-TA-0423 को रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया। गाड़ी को चेक किया तो उसके अंदर 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
वहीं मॉडर्न स्कूल ऋषिकेश के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर चेक किया तो उसके पास कट्टे में 18 हाफ अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की बरामद हुई।


पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम व पता सचिन जाटव पुत्र श्री रतीराम जाटव निवासी न्यू जाटव बस्ती ऋषिकेश
उम्र 27 वर्ष
एवं सचिन जाटव बताया गया.
अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।