आगामी कुंभ मेले में सुरक्षा की दृष्टि से ऋषिकेश पुलिस ने त्रिवेणी घाट पर संदिग्धों की तलाशी के साथ किया सत्यापन

ऋषिकेश दिनांक 12 जनवरी 2021
आगामी कुंभ मेला में सुरक्षा के दृष्टिगत, ऋषिकेश पुलिस द्वारा त्रिवेणी घाट परिसर में संदिग्धों की तलाशी व वहां रहने वाले बाहरी व्यक्तियों का तलाशी के साथ सत्यापन किया गया।

त्रिवेणी घाट परिसर पर तलाशी लेने से पूर्व सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को हैंड ग्लेव्स वितरित किए गए। एवं विनम्रता के साथ बात करते हुए बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों का नाम पता नोट किया गया। तथा त्रिवेणी घाट परिसर में खड़े बाहरी वाहनों की चेकिंग की गई
उपरोक्त चेकिंग अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश, चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट, चौकी प्रभारी श्यामपुर, चीता मोबाइल, तथा कोतवाली ऋषिकेश के अधिकारी एवं कर्मचारी गण व कुंभ ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

