उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

ऋषिकेश के मशहूर शायर अमान हैदर जैदी को दुबई में मिला सम्मान किया देश का नाम रोशन!

करोना कॉल में यूएई में फंसे हुए भारतीयों को भारत पहुंचाने के लिए वंदे भारत मिशन का हिस्सा रहे मशहूर शायर अमान हैदर जैदी को दुबई में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया !
अमान ने करोना कॉल में फंसे हुए काफी भारतीयों को को भारत पहुंचाया तथा जिन लोगों के पास खाने पीने की कोई व्यवस्था नहीं थी उन लोगों को खाना उपलब्ध कराया !इसके साथ ही साथ डॉक्टरों की एक टीम भी बनाई तथा जो लोग बीमार थे उन लोगों को मुफ्त दवाइयां, मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराए !

पूरी दुनिया में हिंदुस्तान का नाम उर्दू शायरी में ऊंचा करने के बाद एक बार जब देश सेवा और देशवासियों की सेवा करने का मौका मिला या यूं कहें कि देश ने पुकारा तो अमान पहली पंक्ति में खड़े हो गए और मां भारती की सेवा करके खुद को गौरवान्वित महसूस किया!
अमान के सामाजिक उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए
काउंसिल जर्नल ऑफ इंडिया दुबई में इनके कार्य को सराहा तथा अपने कार्यालय में बुलाकर सम्मानित भी किया।
बताते चलें कि अमान ने पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय मुशायरे में देश का नाम रोशन किया है!