News

*एनएसयूआई पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष “विवेक तिवारी” को मिला उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी में (प्रदेश सचिव) का महत्वपूर्ण पद, युवाओं में खुशी की लहर।*

ऋषिकेश दिनांक 22 जुलाई 2021_
एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक तिवारी को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा एवं लंबे समय से संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए महत्वपूर्ण पद सौंप पत्र जारी किया है।


प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा जारी पत्र में विवेक तिवारी को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी में (प्रदेश सचिव) के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है! प्रीतम सिंह ने आशा व्यक्त की है कि विवेक तिवारी पद का निर्वहन करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और संगठन को मजबूत करने में अपना सहयोग देंगे।
विवेक तिवारी को संगठन में महत्वपूर्ण पद देने पर नगर के युवाओं में खुशी की लहर है।


पद का दायित्व मिलने पर विवेक तिवारी ने कहा कि वह ईमानदारी एवं निष्ठा से कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे एवं संगठन को मजबूती देने में अपना पूरा-पूरा सहयोग प्रदान करेंगे।
इस मौके पर विवेक तिवारी को शुभकामनाएं देने वालों में कांग्रेस नेता कपिल शर्मा, उत्तराखंड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के (प्रदेश सचिव) मिन्हाल हाशिम, अधिवक्ता राजेश साहनी, कमल अरोड़ा, मनोज शर्मा, मार्कंडेय राजभर, लव कोहली, अमनदीप नेगी, गौरव यादव, गगनदीप सिंह, अजय शर्मा, अनुज कुमार, सुनील गोयल आदि