News

अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान में पुलिस ने किया दो युवकों को 106 पव्वे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार।

ऋषिकेश दिनांक 20 फरवरी 2021
ऋषिकेश पुलिस नेअवैध नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत, व्यक्ति 106 पव्वे (52+54) अंग्रेजी शराब मारका 8पीएम व इंपीरियल ब्लू के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि पिछले कुछ महीनों से पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान मे सांयकालीन चेकिंग अभियान के दौरान, जीवन जागृति स्कूल तिराहा श्यामपुर ऋषिकेश के पास दो संदिग्ध व्यक्ति को चेक किया तो उनके पास अलग-अलग (52 पव्वे 8:00 पीएम व 54 पव्वे इंपीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब कुल 106 पव्वे बरामद हुए। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों में (सुभाष आर्य उम्र 40 वर्ष) पुत्र श्री चंद्र मोहन निवासी गुलरानी रूसा फार्म गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश के पास से 52 पव्वे 8:00 पीएम एवं (रामप्रसाद उम्र 48 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर प्रसाद गंगवाल निवासी गली नंबर अट्ठारह कैनाल रोड गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश के पास से
54 पव्वे इंपीरियल ब्लू बरामद हुए!


दोनो अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा दोनों अभियुक्तों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।