मानसिक तनाव में अध्विक्ता ने पंखे से लटकर दी जान, पुलिस को नहीं मिला कमरे से कोई सुसाइड नोट
हरिद्वार। मानसिक तनाव के चलते एक अध्विक्ता
घर में पंखे से लटकर जान दे दी। घटना की जानकारी सुबह उनके कमरे का दरवाजा न खुलने पर पत्नी के अपने परिचितों को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड कर पंखे से लटके
शव को बरामद किया है। पुलिस ने कमरे को आत्महत्या की वजह का पता लगाने के लिए खंगाला गया। लेकिन कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ ।जिस कारण अध्विक्ता के आत्महत्या के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कनखल प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस को रविवार की सुबह सूचना मिली
कि मौहल्ला लाटोवाली कनखल निवासी अध्विक्ता संजय शर्मा पुत्रा स्व. चंन्द्र प्रकाश अपने का दरवाजा नहीं खोल रहे है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीतर से बंद कमरे का दरवाजा तोडा गया। कमरे के भीतर अध्विक्ता पंखे से चादर का फांसी का फंदे से लटके हुए थे। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए कमरे
को खंगाला गया। लेकिन कमरे के भीतर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। जिसकारण अध्विक्ता के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। मृतक अध्विक्ता की पत्नी भी आत्महत्या की वजह की जानकारी नहीं बता पायी।
पूछताछ में पता चला कि मृतक अध्विक्ता कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस अध्विक्ता के सुसाइड करने की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
