पाम रिसोर्ट में छापा भारी मात्रा में अवैध महंगी शराब बरामद
ऋषिकेश 14अक्टूबर, जनपदीय प्रवर्तन देहरादून एवं मंडलीय प्रवर्तन गढ़वाल मंडल द्वारा ऋषिकेश में अवैध मदिरा की बिक्री विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया! रायवाला स्थित द पाम रिजॉर्ट में सूचना के आधार पर गत रात दबिश दी गई तो भारी मात्रा में अवैध शराब (महंगी और ब्रांडेड शराब जिसकी कीमत लगभग 1.5 लाख) बरामद की गई!
यहां पर अवैध बार की आड़ में मदिरा के हाफ और पव्वो की भी बिक्री की जा रही थी। संचालक के विरुद्ध 60- आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है !

