News

गैरसैंण में हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने किया जोरदार प्रदर्शन/ फूंका मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला

ऋषिकेश दिनॉंक 3 मार्च 2021_
गैरसैंण में सड़क के लिये आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों पर किये गये लाठी चार्ज के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आवाहन पर श्यामपुर में कांग्रेस जनसहायता कार्यालय में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत का पुतला दहन किया गया ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि मातृशक्ति के बलिदान से बने इस प्रदेश में मातृशक्ति की अहम भूमिका रही है, लेकिन निर्गुण हो चुकी सरकार अब महिलाओं पर भी अत्याचार करने से बाज नहीं आ रही है। देवेंद्र ने कहा की गैरसैंण में विधानसभा कूच कर रही महिलाओं और अन्य निहत्थे लोगों पर पुलिस के लाठीचार्ज से बच्चे बूढ़े नवयुवक और कई महिलाएं बुरी तरह घायल हो गई है। जिनमें से कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसी बर्बरता ही उत्तराखंड ग्राम वासियों ने उत्तराखंड आंदोलन के दौरान देखी थी, जब भी तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसी बर्बरता उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर दिखाई थी।

आंदोलनकारियों की मांगे मानने के बजाय उन पर लाठियां बरसाना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है, जो उत्तराखंड के इतिहास में काले दिन के तौर पर जाना जाएगा, सरकार को इस कृत्य में दोषियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करनी चाहिए, अन्यथा हमें उग्र आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा ।


जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की आवाज़ को दबाने का काम कर रही है। जिन मातृ शक्ति के बलिदानों से यह राज्य बना आज उन्हीं को सड़कों पर लाठी डण्डों से पीटा जाता जो की अपने आप में शर्मनाक है। ऐसा अंग्रेजों के शासन में होता था और आज अंग्रेजों के वंशज के रूप में भाजपा सरकार काम कर रही है। इस बर्बरतापूर्ण कार्य के लिये मुख्यमंत्री को तत्काल माफ़ी माँगनी चाहिये ।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, डा० के एस राणा, जय सिंह रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल,विजय पाल सिंह रावत , महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, महिला कांग्रेस ज़िला महासचिव अलका क्षेत्री, आशा सिंह चौहान, मनोज गुसाँई,गौतम नौटियाल,नीरज कुमार चौहान,इमरान सैफी,विशाज सजवान,कुशाल सजवान,पवन रावत, बुरान अली, शाहरुख़ नवाज़,आनंद सिंह रावत,दीपक नेगी,धर्म राज सिंह पुण्डीर,अजय राजभर, बीरेंद्र सिंह,सुभाष जखमोला,राम कुमार भतालिये, प्रताप सिंह पोखरियाल, निर्मल रांगढ, रोहित नेगी आदि मौजूद रहे ।