*सुमन बिहार गली नंबर 31 में सड़कों में गड्ढों एवं जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने दिया मुख्य नगर आयुक्त को ज्ञापन।*

ऋषिकेश दिनांक 7 जुलाई 2021_
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में सुमन विहार गली नम्बर 31 में जलभराव की परेशानी से निजात पाने और गढ्ढे को भराने को लेकर नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त से मिलकर ज्ञापन प्रेसित किया जिसमें मुख्य नगर आयुक्त ने ज्ञापन पर तत्काल कार्यवाही को आदेश किया ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि विगत कई वर्षों से सुमन विहार गली नम्बर 31 में रोड पर पानी इकट्ठा होता रहा है, जिसके कारण लोगों को घरों में आने जाने में परेशानी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पानी भरे होने के कारण लोगों में बीमारी होने का ख़तरा भी बना है। एक तरफ़ डेंगू की दस्तक है वहीं दूसरी ओर इस रोड में काफ़ी समय से पानी रूकने से डेंगू का ख़तरा भी बना हुआ है। इसके अलावा गली के शुरूआत में एक गढ्ढा भी है जिसमें आये दिन जानवर गिर जाते हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। जिसके भराव के लिये हमने माँग की है। हमारी दोनों माँगों पर नगर आयुक्त ने तत्काल कार्यवाही के लिये आदेशित किया है।

क्षेत्रीय निवासी मुकेश रावत ने बताया कि हमें काफी समय से बरसात में परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से हमें आवाजाही में बहुत दिक़्क़त होती है तथा पानी रूकने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है ।
मौक़े पर जय सिंह रावत, विक्रम सिंह नेगी, शोभा भण्डारी, सुमन रावत, सोनिया यादव, विद्या कोहली मौजूद थे ।
