News

किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेसियों ने जोरदार नारेबाजी कर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

ऋषिकेश दिनॉंक 28/11/2020

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के संबंध में पारित किए गए बिल के विरोध में चलाए जा रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में आज केंद्र सरकार के विरोध में पुतला फूंक कर विरोध प्रकट किया शनिवार को रेलवे मार्ग पर स्थित कांग्रेस भवन पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने द्वारा चलाए जा रहे केंद्र सरकार के विरोध में आंदोलन के समर्थन में केंद्र सरकार का पुतला होने के बाद केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रकट किया ।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार किसानों का लगातार उत्पीड़न कर रही है। जिसने अपने बहुमत के आधार पर किसान विरोधी बिल पारित कर किसानों पर अत्याचार किया है ।जिसे कोई भी किसान व कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा इस काले कानून के कारण किसानों को मंडियों में सामान बेचना दुभर हो जाएगा। जिसे देखते हुए केंद्र सरकार को काला कानून वापस लेना चाहिए ,उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी किसानों की हितेषी नहीं रही है। जिसके का शासन काल में किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलने की अपेक्षा हमेशा लाठियां मिली है।


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि शांतिपूर्वक किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के दौरान दिल्ली में वाटर कैनन से उनके ऊपर पानी डालकर उनके आंदोलन को तोड़े जाने की साजिश कभी सफल नहीं हो पाएगी उन्होंने कहा कांग्रेस जब तक सत्ता में रही है उसने किसानों के हित में ही निर्णय लिए हैं लेकिन भाजपा सरकार किसान विरोधी होने के कारण वह किसानों के खिलाफ काला कानून लाकर उनका उत्पीड़न किए जाने पर उतारू है जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी और वह किसानों का पूरा समर्थन करती है ।
कांग्रेस भवन पर पुतला दहन करने वालों में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, पूर्व प्रदेश महासचिव जयपाल जाटव, वेद प्रकाश शर्मा, प्रदीप जैन,विमला रावत, मधु जोशी, उमा ओबरॉय, मालती तिवारी, पार्षद विजयलक्ष्मी शर्मा,वीरेंद्र सिंह सजवान, दीपक जाटव, राजकुमार तलवार,प्यारेलाल जुगरान, प्रदीप जैन, सहदेव राठौर, नन्दकिशोर जाटव,सोनू पांडे, बिजेन्द्र गौड़,तनवीर सिंह, अशोक शर्मा, सहदेव सिंह राठौर मनोज त्यागी, राजेश शाह, जीतू मुखर्जी, अमित सागर, रोहित, प्रदीप कुमार,अभिषेक शर्मा,शोभा भट्ट,ओम सिंह पंवार,मालती शर्मा,राजेन्द्र जाटव,जयपाल बिट्टू,संतोष
कुकरेती,रूकम पोखरियाल,अजय कुमार मनमीत,अशोक शर्मा,प्रदीप भट्ट, अमित सागर, एम के अग्रवाल,त्रिलोकीनाथ तिवारी, विनोद कुलियाल, आदि उपस्थित थे।