अनुसूचित जाति के आरक्षित वार्डों में दलित शोषित विकास मंच द्वारा धरना प्रदर्शन शुरू ,,आरक्षित कोटे से जीत कर आए पार्षद से मांगा इस्तीफा
ऋषिकेश 29 अक्टूबर 2020,
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार रेलवे रोड डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक पर स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की खंडित प्रतिमा नगर निगम ऋषिकेश द्वारा 75 दिन बीत जाने के बाद भी नई प्रतिमा नहीं लगाए जाने के संबंध में दलित शोषित विकास मंच द्वारा प्रदर्शन किया गया ! 
उत्तराखंड दलित शोषित समाज के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल जाटव ने आरोप लगाया की ऋषिकेश नगर निगम में अनुसूचित जाति कोटे के से जीत कर आए पार्षद कोटे के होने के बावजूद भी इन पार्षदों ने एक बार भी बाबा साहेब की प्रतिमा बदलने के लिए निगम में अपनी बात नहीं रखी! तथा बाबा साहब के बनाए संविधान में दिए गए आरक्षण के तहत जीत कर आए पार्षदों ने बाबा साहेब की लाज भी नहीं रखी इसलिए इनकी चुप्पी से नगर निगम को बल मिला और 75 दिन बीत जाने के बाद भी खंडित प्रतिमा की जगह नई प्रतिमा नहीं लगाई गई ! जाटव ने कहा की कोटे से जीत कर आए पार्षदों का बाबासाहेब के प्रति रवैया देखकर हमें मजबूर होकर आज से अनुसूचित जाति के आरक्षित वार्डों में धरना प्रदर्शन उपवास का कार्यक्रम शुरू करना पड़ा आज पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल जाटव के नेतृत्व में वार्ड नंबर 7 आरक्षित मैं कोटे से जीत कर आए पार्षद मनीष बनवाल के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर उपवास रखा और मांग की कि या तो वह बाबा साहेब की खंडित प्रतिमा बदलवाने के लिए निगम में जोर शोर से अपनी बात रखें या अपने पद से इस्तीफा दे ! अगर नगर निगम द्वारा खंडित प्रतिमा हटाकर नई प्रतिमा नहीं लगाई गई तो बाकी बचे अनुसूचित जाति कोटे के पार्षदों के वार्डों में भी धरना प्रदर्शन कर उनसे इस्तीफा मांगा जाएगा! धरना प्रदर्शन उपवास में पूर्व सभासद सुनील गोस्वामी, सरल साहनी, कुनकुन साहनी, रमेश राम, मल्लू राम, रामजी साहनी, सुशील, रीता देवी, शन्नो देवी, राधा देवी, मुन्नासाह, रामाशंकर, राम जी, छोटे राम, सज्जन राम शिवकुमार आदि उपस्थित थे

