भारत की प्रियंका गोस्वामी ने टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 20 किलोमीटर चाल स्पर्धा में प्राप्त किया 17 स्थान
टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 20 किलोमीटर चाल स्पर्धा में भारत की प्रियंका गोस्वामी 17 वें स्थान पर रहीं। प्रियंका आठ किलोमीटर तक पहले स्थान पर थीं लेकिन अंतत: वह 17वें स्थान पर रहीं। प्रियंका ने एक घंटे 32 मिनट 36 सेकंड का समय लिया। इस स्पर्धा का स्वर्ण इटली की पाल मिसानो के हिस्से में गया जिन्होंने एक घंटे 29 मिनट 12 सेकंड का समय लिया।
वहीं दूसरी ओर भारतीय पैदल चालक गुरप्रीत सिंह भीषण गर्मी और उमस के कारण मांसपेशियों में खिंचाव के कारण लगभग ३५ किमी की स्पर्धा के बाद पैदल चाल स्पर्धा से बाहर हो गए। 25 किमी के हाफवे चॉइंट पर गुरप्रीत 2:01:54 के समय के साथ 49वें स्थान पर थे।पोलैड के 31 वर्षीय डेविड तोमला ने तीन घंटे 50 मिनट आठ सेकेंड में 50 किपी चल कर इस स्पर्धा का स्वर्ण पटक जीता जर्मनी के जोनाथन ने तीन घंटे 50 मिनट 44 सेकेंड और कनाडा के इवान डनफी ने तीन घंटे 50 मिनट $9 सेकेंड में स्पर्धा पूरी करके क्रमश: रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया।

