News

जानकी सेतु व्यापारियों ने दिया एस पी टिहरी को ज्ञापन/ विक्रम चालकों पर लगाया धंधा चौपट करने का आरोप

ऋषिकेश दिनांक 5 फरवरी 2021_
जानकी सेतु के समीप नगर पालिका की दुकानों के व्यापारियो ने एसपी टिहरी को ज्ञापन देते हुए मदद की गुहार लगाई है ।
ज्ञापन में व्यापारियों ने लिखा है कि जानकी सेतु के करीब बहुत आशा के साथ कई वर्षों पहले इन दुकानों को व्यापारियों ने व्यापार हेतु लिया था कि जब जानकी सेतु खुलेगा तो दुकानों में व्यापार होगा। परन्तु जानकी सेतु खुलने के बाद से विक्रमों द्वारा अवैध तरीके से मार्किट के पहले ही यात्रियों को बैठा के उनके गंतव्य तक छोड़ दिया जा रहा है, जिसके कारण यात्रियों का मार्केट मैं आना मुशिकल हो गया है, और हमेशा जाम की समस्या आ रही है। ज्ञापन में आगे लिखा है कि जहाँ कोरोना की वजह से व्यापारी की पहले से ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो चुकी है उसको यात्रियों से बहुत आशा है (जिससे बिजली का बिल स्टाफ की तनख्वाह दुकान का किराया आदि की व्यवस्था हो सके ) परन्तु विक्रमों की वजह से यात्री मार्किट में ना के बराबर हो गया है। जबकि जहां से विक्रम में यात्रियों को बैठाया जा रहा है, वहां पर कोई भी स्टैंड प्रशासन की तरफ से उनको नही दिया गया है।


इस प्रकार मनमानी तरीके से विक्रम यूनियन अध्यक्ष , उपाध्यक्ष एवं सचिव के दिशानिर्देशों से विक्रम चालको द्वारा जो नुकसान व्यापारी के ऊपर आ रहा है उससे सभी व्यापारी बहुत ही निराश हो चुके हैं व आर्थिक संकट से जूझ रहे है। विक्रम चालको द्वारा यात्रियों से भी मनमर्जी का किराया लिया जा रहा है। और किसी भी विक्रम मैं रटेलिस्ट नही लगाई गई है।
व्यापारियों द्वारा विक्रम चालकों पर आरोप लगाया गया की सुबह से ही इन विक्रमों में जुआ चलता रहता है। जो शाम होते होते शराब का अड्डा बन जाते है ,जिससे जानकी सेतु की छवि भी धूमिल हो रही है ,
इसी के साथ व्यापारियों ने एसपी टिहरी से उचित कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। जिससे की व्यापारियों का व्यापार आगे बढ़ सके।