सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश में धूमधाम से मनाया गया सम्मान समारोह।

ऋषिकेश दिनांक 5 फरवरी 2021_
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश में छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में वंदना सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भगवती प्रसाद रतूड़ी (जिला कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी टिहरी, चेयरमैन जिला सहकारी बैंक टिहरी) तथा रजनी रतूड़ी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया|
सम्मान पाने वालों में आनंद सिंह, अमित सिंह, अजीत , आंनद पासवान, अंजली, दीपा रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भगवती प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि सभी छात्र छात्राओं को लगन कठिन परिश्रम एवं इमानदारी से अपनी पढ़ाई करनी चाहिए जिससे वह अपने जीवन में सफल होकर अपने मां-बाप को तथा विद्यालय को गौरवान्वित कर सकें| उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम के साथ-साथ समर्पित भाव से अपने लक्ष्य को प्राप्त करना ही सफलता की कुंजी है|

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे ने मुख्य अतिथि एवं उनकी धर्मपत्नी रजनी रतूड़ी का आभार प्रकट करते हुए कहा की छात्र-छात्राओं से ही विद्यालय की पहचान होती है इसलिए हम अपने जीवन में हमेशा वांछित और अनुकरणीय कार्य करें ताकि समाज को एक नई दिशा और संदेश दिया जा सके|
इस अवसर पर कार्यक्रम में सतीश चौहान ,रामगोपाल रतूड़ी, कर्णपाल बिष्ट,अनिल भण्डारी,आरती बड़ोनी आदि उपस्थित रहे।
