News

राजकीय सम्मान के याथ दी गई दिलीप कुमार को अंतिम विदाई

जानेमाने अभिनेता दिलीप को बुधवार शाम राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बुधवार सुबह दिलीप कुमार का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे और कई बार उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सांताक्रूज मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में शाम 5 बजे उनके शव को दफनाया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राजकीय सम्मान के साथ अभिनेता दिलीप कुमार के शव को दफ़्न करने के आदेश दिए थे। हिंदूजा अस्पताल के डॉक्टर जलील पालकर ने दिलीप कुमार के निधन की पुष्टि करते है। उन्होंने बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे अंतिम सांस ली।