News

Leo Rashifal – सिंह राशि, आज का राशिफल,19 मई 2021,बुधवार,शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि 12:51 तक, अश्लेषा नक्षत्र 15:48 तक, चंद्रमा कर्क राशि में15:48 तक पश्चात सिंह राशि में

Leo: सिंह राशि,आज चंद्रमा आपकी राशि से द्वादश भाव से लग्न भाव में गोचर करेगा सिंह राशि में जन्म लेने वाले लोगों में आज खर्चे बढ़ने की संभावना है। इसलिए अनावश्यक खर्चों को कम करने का प्रयास करें,नहीं तो आपको कहीं से उधार लेना पड़ सकता है।कार्यक्षेत्र में कोई समस्या सामने आ सकती है। कारोबारी दिन मिलाजुला रहने की संभावना है।नुकसान से बचने के लिए ही आज निवेश करने से बचें।कार्यक्षेत्र में आज किसी कारण से मनमुटाव हो सकता है। पारिवारिक जीवन में भी किसी के साथ समस्या उत्पन्न हो सकती है। आज अनैतिक कार्यों की ओर आकर्षित होने से बचने की कोशिश करें।दांपत्य जीवन और प्रेम जीवन में अपने जीवन साथी और लव पार्टनर के साथ ईमानदार रहने की कोशिश करें। क्योंकि आज आपके बीच कोई तीसरा व्यक्ति आने की संभावना है।आज किसी कारण से मानसिक उथल-पुथल और मानसिक अस्थिरता की संभावना है। स्वास्थ्य आज खराब रहेगा। आज अज्ञात का भय महसूस हो सकता है।आज लेन-देन करते समय सावधान रहें।बात करते समय उत्तेजित न हों।आज यात्रा करने से बचें।आग, करंट,तीव्र गति चीजों से आज सावधान रहें। विद्यार्थी आज व्यस्त रहेंगे।

सिंह राशि – आज आपका शुभ रंग नीला है और आज आपका शुभ अंक 1 है।यदि आप आज किसी शुभ कार्य के लिए उत्तर दिशा की ओर जाते हैं तो यह आपको शुभ फल देगा।

अशुभ समय – राहुकाल – १२:१३ से १३:५६ तक

दिशाशूल – उत्तर दिशा

लाभ चौघड़िया – 17:22 से 18:05 तक
शुभ चौघड़िया – 10:30 से 12:13 तक