News

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने की विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट। अनेक विषयों पर की चर्चा।*

ऋषिकेश दिनांक 9 जून 2021_
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज ऋषिकेश स्थित विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल के निजी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया । इस अवसर पर दोनों ही नेताओं ने प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता की।
शिष्टाचार भेंट के दौरान कौशिक ने अपने संसदीय मंत्री के कार्यकाल में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा सफलतापूर्वक विधान सभा का सत्र संचालन करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष की प्रशंसा की एवं अनेक विषयों पर चर्चा वार्ता भी हुई।


इस अवसर पर कौशिक ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में कोरोना काल के दौरान सेवा ही संगठन के माध्यम से किए गए कार्यों से विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया। दोनों ही नेताओं ने संगठनात्मक कार्यों को लेकर भी चर्चा वार्ता की।अग्रवाल ने इस भेंटवार्ता को अनौपचारिक बताया।


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, नगर निगम पार्षद शिव कुमार गौतम, महामंत्री सुमित पंवार, कविता शाह, कपिल गुप्ता, संजीव पाल, दुर्गेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे ।