News

मेलाधिकारी ने छापा मारकर दबोचा शराब माफिया,भारी मात्रा में देशी शराब बरामद

हरिद्वार । सीसीआर टाॅवर के पास बिक रही शराब के ठिये पर छापा मारकर मेलाधिकारी ने एक शराब माफिया को दबोचा है। जिसके पास से मेलाधिकारी ने भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है।

मेलाधिकारी के शराब के ठिये पर छापेमारी की सूचना पर पुलिस में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब माफिया सहित शराब को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोडीबेलवाला क्षेत्र में स्थित सीसीआर टाॅवर के आसपास धड़ल्ले से अवैध तरिके से शराब बेचने की सूचना मेलाधिकारी दीपक रावत को लगातार मिल रही थी। लेकिन ठोस जानकारी न होने पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही थी।

बताया जा रहा हैं कि बुध्वार को मेलाधिकारी को ठोस जानकारी मिली कि सीसीआर टाॅवर के समीप एक शराब माफिया शराब बेच रहा हैं। जिसके पास भारी मात्रा मे शराब मौजूद है। सूूचना पर मेलाध्किारी ने वक्त गंवाये मौके पर पहुंचकर शराब माफिया को भारी मात्रा में देशी शराब के साथ दबोच लिया और पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शराब मापिफया को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम राम बाबू उपर्फ भूरा पुत्रा योगेन्द्र निवासी रोड़ीबेल वाला मैदान हरिद्वार बताया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के अनुसार रोडीबेलवाला क्षेत्र से मेलाधिकारी द्वारा एक शराब कारोबारी को पकड कर पुलिस के हवाले किया गया है।